E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा   

रोडवेज चालक के पैर फंसे 

नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा

  • रोडवेज चालक के पैर फंसे

फरह /देवेन्द्र शर्मा। मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी के पास हरियाणा रोडवेज बस और टेंपो (ऑटो) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

 

हादसे में टेंपो में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जबकि ऑटो चालक फरह के गड़ाया निवासी रामसिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई।

 

👉 टेंपो थाना फरह क्षेत्र का बताया जा रहा है।

👉 हादसा उस समय हुआ जब सभी वाहन मथुरा की ओर जा रहे थे।

👉 घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!