E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

एडी बेसिक ने अधिकारीयों के साथ की मीटिंग, उसके बाद किये निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान दिए विभिन्न निर्देश

एडी बेसिक ने अधिकारीयों के साथ की मीटिंग, उसके बाद किये निरीक्षण

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। एडी बेसिक द्वारा मथुरा ब्लॉक में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीएसए,समस्त ए.आर.पी, एस.आर.जी एवं सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभागीय कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के बाद एडी बेसिक एवं बीएसए द्वारा कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय फरह का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नामांकन बढ़ाने एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए गए साथ ही खेलकूद की गतिविधियों एवं अन्य कस्तूरबा विद्यालयों के भ्रमण के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एक दूसरे विद्यालय की छात्राओं के मध्य वाद -विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराये जाने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति द्वारा छात्राओं से अपने आसपास की अधिक से अधिक छात्राओं के विद्यालय में प्रवेश कराए जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया। निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, कस्तूरबा बालिका विद्यालय के डी. सी. नवीन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!