बीएसए के निर्देशन में चला व्यापक विद्यालय निरीक्षण अभियान
समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर

बीएसए के निर्देशन में चला व्यापक विद्यालय निरीक्षण अभियान,समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में विभाग द्वारा बड़े स्तर पर विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। बीएसए मथुरा के निर्देशन में कुल 7 टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने एक ही मांट ब्लॉक के 100 से अधिक विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि विभाग द्वारा जारी आदेशों का पालन सभी विद्यालयों में किया जा रहा है अथवा नहीं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती रतन कीर्ति ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह संतोषजनक पाया गया कि अधिकांश विद्यालय निर्धारित समय 7:30 बजे पर खुले हुए थे, जो अनुशासन और जिम्मेदारी का सकारात्मक संकेत है।
स्वयं बीएसए रतन कीर्ति द्वारा 6 विद्यालयों एवं 1 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ शिक्षक अनुपस्थित भी पाए गए, जिन्हें तत्काल ऑनलाइन अनुपस्थित दर्ज कर दिया गया है।
समस्त अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय का पूर्ण पालन करें तथा विद्यालयों का संचालन समयानुसार सुनिश्चित करें।

