E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

135वीं अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई 

जिलेभर में जगह-जगह भव्य शोभा यात्रा निकाली गयीं 

135वीं अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिलेभर में जगह-जगह भव्य शोभा यात्रा निकाली गयीं

 

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल मंगलवार को जिले भर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांवों, क़स्बाओं और नगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक चले इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समस्त ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी व आर. टी. ओ. कार्यालय से सत्येंद्र उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के सशक्त प्रतीक थे। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं,उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!