E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

बीएसए के निर्देशन में हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन*  

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा।

*बीएसए के निर्देशन में हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

 

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा के निर्देशन में बाबू शिवनाथ कॉलेज मथुरा में हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सामूहिक रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राथमिक विद्यालय सिहोरा 2 के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय सनोरा के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनपद मथुरा के सभी विकास खंडो से एक नोडल शिक्षक संकुल, एक नोडल शिक्षक, एक शिक्षामित्र, एक ईसीसीई एजुकेटर पटका शाल एवं तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर एवंआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ साथ बच्चों एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा कि प्री प्राइमरी हमारी शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। अगर हम सभी मिल जुलकर कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मुख्य अतिथि बुद्धि मिश्रा ने कहा कि हमारा विभाग बेसिक शिक्षा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को संकल्परत है। दोनों विभाग मिलकर शिक्षा को एक नई दिशा देने का काम करेंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विक्रांत कुमार ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार एसआरज़ी ने किया

कार्यक्रम में एआरपी कपिल, डोरीलाल, देव कुमार, गिरीश कौशिक, राजीव शर्मा, प्रीती भटनागर, अनुभा, महेश, प्रकाश चंद, प्रीती सिंह, रश्मि शर्मा, भावना, शुषेन्द्र मित्तल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!