E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बंदरों के हमले से छत से गिरकर व्यक्ति की मौत,

घर में पसरा मातम।

बंदरों के हमले से छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, घर में पसरा मातम।

 

फरह/देवेन्द्र शर्मा। ग्राम पींगरी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमर सिंह उर्फ भोलू (पुत्र श्यामलाल), उम्र लगभग 40-45 वर्ष बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे।

इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे नाक और मुंह से खून बहने लगा तथा उनकी एक-दो पसलियां भी टूट गईं।

परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पतालों में पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते पोलारिस हॉस्पिटल व प्रभा हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। इलाज न मिल पाने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि आगामी 10 मई 2026 को उनकी बेटी की शादी तय थी, जिसके लिए जुटाई गई पूरी रकम इलाज के प्रयासों में खर्च हो गई।

मृतक अपने पीछे चार बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। वन विभाग भी कोई जिम्मेदारी नहीं वर्त रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!