छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
सम्मू मैथ कॉन्सेप्ट क्लासेस का शानदार परिणाम

छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मा, सम्मू मैथ कॉन्सेप्ट क्लासेस का शानदार परिणाम
फरह/देवेन्द्र शर्मा। फरह क्षेत्र में संचालित “Sammu Mat Concept Classes” के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं अपने गांव का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परिणामों में कई छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।
कक्षा 12वीं में धर्मदेव यादव (दखौला) ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं शिखा यादव (दखोला) ने 80 प्रतिशत और प्रियंका पुत्री चंद्रपाल सिंह मेघपुर ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।कक्षा 10वीं के परिणामों में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। पींगरी गांव की कल्पना पुत्री विष्णु ने 80 प्रतिशत और भावना पुत्री विष्णु ने 81 प्रतिशत अंक अर्जित किए। उधर ही हाई स्कूल में नगला बंजारा के नकुल ने 83 प्रतिशत तथा नितिन ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
संस्थान के शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास ही इस सफलता का मुख्य आधार है।क्षेत्र के अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया है। छात्रों से बातचीत कर और समय को देखते हुए “Sammu math concept” classes का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा।


