एसकेएम ग्रुप कराएगा श्रद्धालुओं को निश्शुल्क कैला माता के दर्शन
15 अप्रैल को दोपहर दो बजे महुअन टोल प्लाजा से रवाना होगी बसें

एसकेएम ग्रुप कराएगा श्रद्धालुओं को निश्शुल्क कैला माता के दर्शन
15 अप्रैल को दोपहर दो बजे महुअन टोल प्लाजा से रवाना होगी बसें
आना -जाना, खाना और रहना सब कुछ होगा निश्शुल्क, लोगों से पंजीकरण कराने की अपील
फरह/देवेन्द्र शर्मा।
आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को एसकेएम (श्री कैला मां ग्रुप) करौली स्थित कैला माता के दर्शन कराएगा। महुन टोल प्लाजा से बसों के जरिए केला देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ग्रुप की ओर से खाने और रहने का इंतजाम भी किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए ग्रुप के निदेशक समाजसेवी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि उनके परिवार की इच्छा है कि क्षेत्र के आर्थिक रूप से गरीब लोगों को केला माता के दर्शन कराए जाएं, इसके लिए ग्रुप की ओर से 15 अप्रैल को महुअन टोल प्लाजा से दोपहर दो बजे बसों को केला देवी भवन के लिए रवाना किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बस से जाने वाले श्रद्धालुओं के खाने- पीने और रहने का इंतजाम ग्रुप ही करेगा, 16 अप्रैल को सभी श्रद्धालुओं को महुअन टोल प्लाजा पर वापस लाया जाएगा
समाजसेवी श्यामसुंदर सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को कैला मैया के भवन में छप्पन भोग सजेगा, दिन में भंडारा आयोजित किया जाएगा, जबकि रात को देवी जागरण का आयोजन होगा ।
ग्रुप से जुड़े जयपाल सिंह ने बताया कि माता कैला रानी के दर्शन के लिए इच्छुक श्रद्धालु 10 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक महुन टोल प्लाजा पर आकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं, इसके लिए उनको आधार कार्ड की फोटो कॉपी उपलब्ध करानी होगी। पंजीकरण का यह काम सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। ग्रुप स्वस्थ बुजुर्ग को ही कैला मां के दर्शन कराने को वरीयता देगा।



