E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

9 साल बेमिसाल: फरह विकासखंड में सजी विकास की झलक,

विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल 

9 साल बेमिसाल: फरह विकासखंड में सजी विकास की झलक,

विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल

फरह /देवेन्द्र शर्मा। फरह विकासखंड सभागार में मंगलवार 24 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन एवं विकास के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुश्री नेहा रावत ने की।

 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें आमजन को योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी सुश्री नेहा रावत ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अब वे दूसरों को भी रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

 

वहीं ब्लॉक प्रमुख नीति सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराते हुए सरकार की योजनाओं की सराहना की और आमजन से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह, एडीओ पंचायत थान सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!