4 अप्रैल रामलीला मैदान के कार्यक्रम को लेकर बैठक का हुआ आयोजन*
शिक्षकों की सभी समस्याओं का किया जा रहा निराकरण -बीएसए

*4 अप्रैल रामलीला मैदान के कार्यक्रम को लेकर बैठक का हुआ आयोजन*
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मथुरा की आवश्यक बैठक शिक्षक भवन डैंपियर नगर मथुरा में आयोजित की गई। बैठक में 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में टेट की अनिवार्यता के विरोध में होने वाले धरना प्रदर्शन हेतु आंदोलन की व्यापक रूप रेखा तैयार की गई ।
संघ के जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में अध्यादेश लाकर वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर जबरन टेट थोपने का अध्यादेश लाकर शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात किया है। इसको शिक्षक संघ बर्दाश्त नहीं करेगा ।
प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत ने सभी जनपद के शिक्षकों से अपील की कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले देश के प्रमुख शिक्षक संघों का 4 अप्रैल को दिल्ली में देशभर के शिक्षकों का हुजूम एकत्रित होगा,जो टेट अनिवार्यता के विरोध में रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण ने सभी विकास खण्डों के पदाधिकारियों से कहा कि वे विकासखंड के प्रत्येक शिक्षक से संपर्क स्थापित कर आंदोलन की रूपरेखा तय करें। प्रत्येक विकासखंड के अधिक से अधिक शिक्षकों को बसों द्वारा ले जाने का उत्तरदायित्व प्रत्येक विकासखंड के अध्यक्ष और पदाधिकारी को दिया गया ।
जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने जनपद के शिक्षकों के अवशेष चयन वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रोन्नत वेतनमान जनपद में पिछले काफी समय से स्वीकृत नहीं किये जा रहे हैं, जो अत्यंत गंभीर समस्या है। इस पर संगठन द्वारा निर्णय लिया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिक्षकों के प्रोन्नत और अवशेष चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत कराए जाएंगे। विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में नियुक्त शिक्षकों के अवशेष वेतन के एरियर का भुगतान उनके सत्यापन पूर्ण होने के बाद भी न करने पर संघ द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपद की समस्त समस्याओं को लेकर संगठन शीघ्र ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर सभी समस्याओं का समाधान कराएगा।
वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने बताया कि सभी बिंदुओं पर कार्य नियमानुसार गतिमान है। शिक्षकों की सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत महामंत्री लक्ष्मी नारायण जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष नीलम गौड़, शक्ति वर्मा बाबू लाल मिश्रा, गीतम सिंह, हरीश चौधरी, राजीव पचौरी,ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छौंकर, नंदकिशोर, मुरारी लाल शर्मा हेमंत कुमार, देवेंद्र कौशिक, योगेन्द्र गौतम, लोकेंद्र मिश्रा, राजेश चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी ब्लॉक मंत्री सुशेंद्र मित्तल, कृष्णपाल सिंह, सिद्धार्थ, धर्मेंद्र शर्मा, ब्रजवीर भरंगर, मोनिका शुक्ला, प्रदीप कुमार सूर्य कांत उपाध्याय कप्तान सिंह राजोरा, ज्योति वीर सिंह, आरती कुरील कंचन मेहता, सुजीत वर्मा, देवेश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

