E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीदुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

समावेशी शिक्षा के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हो रहा आयोजन* 

विभिन्न विद्यालयों 67 शिक्षक कर रहे प्रतिभाग

प्रशिक्षण में प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षणार्थी

विभिन्न विद्यालयों 67 शिक्षक कर रहे प्रतिभाग

फरह/देवेन्द्र शर्मा। समेकित शिक्षा के अंतर्गत समावेशी शिक्षा विषय पर 5 दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण के पहले बैच का आयोजन मुकदम बिहारी लाल महाविद्यालय महुअन, फरह पर 09 फरवरी सोमवार से को प्रारंभ हुआ है। इस पहले बैच में विभिन्न विद्यालयों के 67 शिक्षक/शिक्षिकायें प्रति भाग कर रहे हैं। इस बैच का यह प्रशिक्षण 13 फरवरी तक संचालित होगा। प्रशिक्षण में नयी शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग छात्रों को सामान्य छात्रों के साथ समाहित करते हुए किस प्रकार कक्षा में समावेशी शिक्षा का वातावरण सृजित किया जाए आदि का प्रशिक्षण विकास खण्ड फरह के परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाओं को दिया जा रहा है ।इस प्रशिक्षण में विकास खण्ड फरह के 67 शिक्षक पूरे मनोयोग के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं । स्पेशल एजुकेटर राघव दास और स्निग्धा द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण को अत्यन्त रुचिकर और आनंदमयी वातावरण में दिया जा रहा है।

राघव दास द्वारा बताया गया कि सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूर्ण निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में डा. मनीष वर्मा, लोकेन्द्र मिश्रा पूर्व एआरपी, प्रीती पूर्व एआरपी, बृजेश अग्रवाल आदि अध्यापकों का विशेष योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!