E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

गणित बना प्रयोगशाला, नवाचार बना पहचान*

गणित के क्रिएटिव टीएलएम से पूनम ने बढ़ाया जिले का मान

  • *गणित बना प्रयोगशाला, नवाचार बना पहचान*

● गणित के क्रिएटिव टीएलएम से पूनम ने बढ़ाया जिले का मान

 

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जाव में तैनात अध्यापिका पूनम कुंतल ने गणित विषय पर क्रिएटिव एंड इन्नोवेटिव टीचिंग लर्निंग मेंटेरियल(TLM) के द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके गणित विषय आधारित रचनात्मक, रोचक व क्रिएटिव मॉडल का बेहतरीन ढंग से प्रस्तुतीकरण किया तथा उनके द्वारा तैयार टीएलएम को निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा लर्निंग आउटकम्स से सम्बद्धता तथा लर्निंग आउटकम्स की सम्प्रति में सामग्री की उपयोगिता, कक्षा-कक्ष में सामग्री उपयोगिता, व्यवहारिकता, समयान्तर्गत सामग्री निर्माण तथा टीएलएम सामग्री पर किये गये न्यूनतम व्यय के आधार पर उच्च स्तर का माना एवं टीएलएम को राज्य स्तर पर पुरस्कार हेतु चुना गया। इस अवसर पर जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी छाता, ARP कुलवंत सिंह, बलवीर सिंह चौधरी पूर्व ARP, SRG दिव्या मिश्रा, अमित कुमार अद्भुत, नारायण सिंह, राजेश चौधरी, भगवान सिंह जयवीर सिंह आदि सहित अनेक शिक्षकों द्वारा पूनम कुंतल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं बताया कि यह अन्य अध्यापकों के लिए प्रेरणाप्रद है, और ऐसे क्रियाकलाप दूसरों को आगे बढ़ाने में दिशा तय करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!