राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी एवं मॉडल प्रतियोगिता
80 परिषदीय विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी एवं मॉडल प्रतियोगिता
● 80 परिषदीय विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
● छात्र-छात्राओं द्वारा मॉडल एवं क्विज प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग।
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति जी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मांट गिर्राज सिंह गुर्जर एवं खंड शिक्षा अधिकारी चौमुँहा के0 पी0 शुक्ला उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल के रूप में वित्त एवं लेखा अधिकारी शैलेंद्र सिंह एवं राकेश कुमार ठाकुरैला प्रवक्ता जवाहर इंटर कॉलेज तथा रचना वाला प्रवक्ता डाइट उपस्थिति रहीं।
प्रश्नोत्तरी एवं मॉडल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में देश के विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा किए गए कार्यों को उदाहरण स्वरूप लेते हुए बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी रुचि पैदा कर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विक्रांत कुमार एवं उनकी टीम द्वारा सभी व्यवस्थाओं को सुचारु करने के साथ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रश्नोत्तरी एवं मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता का शुद्ध व्यवस्थापन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार SRG एवं बलवीर सिंह द्वारा किया गया। दिव्या मिश्रा,शिव कुमार शर्मा,गिरीश कौशिक, देवेंद्र सिंह,देव कुमार,सुधीर सोलंकी,प्रकाश चंद, योगेंद्र सिकरवार, अशोक सारस्वत,पूरन सिंह,डोरी लाल, मुरारी लाल, तेजपाल सिंह उपाध्याय, नेहा, स्तुति, अनुभा रानी, प्राची अग्रवाल सहित छात्र-छात्राओं के साथ आए हुए अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे। जिला समन्वयक (प्रशिक्षक) विक्रांत कुमार द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में ब्लॉक चौमुंहा ने बाजी मारी, एवं मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुज खान यूपीएस ककरेटिया द्वितीय स्थान मनीष यूपीएस लोरिया पट्टी गोवर्धन तृतीय स्थान कल्पना केजीबीवी राया चौथा स्थान वर्षा यूपीएस गोवर्धन और पांचवा स्थान राधिका यूपीएस अकबरपुर चौमुंहा ने प्राप्त किया।



