बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किये औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी हुईं प्रभावित

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किये औचक निरीक्षण
फरह/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने बुधवार को फरह ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय हथियावली, प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, केजीबीवी फरह, पीएमश्री परखम, तंतूरा आदि का औचक निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय हथियावली का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षण कक्षो में समुचित साफ- सफाई पाई गई।
विद्यालय में दीवारों पर महापुरुषों के चित्र भी लगे हुए पाए गए। इतना ही नहीं यहां विद्यालय में कायाकल्प सुसज्जित पाया गया। उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा की कार्य शैली से बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति काफी प्रभावित हुईं, इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापिका को शाबाशी दी।
इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फरह बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। उपस्थित सभी को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि आगे से निरीक्षण के दौरान हर प्रकार की व्यवस्थाएं सही एवं सुव्यवस्थित पाई जाएँ।



