E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

उत्कृष्ट शिक्षक बलवीर सिंह का किया गया सम्मान।

SIR में बेहतरीन कार्य करने पर हुए सम्मानित

उत्कृष्ट शिक्षक बलवीर सिंह का किया गया सम्मान।

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। हाल ही में जनपद में गतिमान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR) में सुपरवाइजर के रूप में बेहतरीन कार्य करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा सर्वश्रेष्ठ सुपरवाइजर के रूप में सम्मानित किये गए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री एवं पूर्व एआरपी नगर क्षेत्र मथुरा बलवीर सिंह का शिक्षकों की ओर से सम्मान-समारोह स्थानीय होटल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उनके द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग का प्रदेश स्तर पर मान बढ़ाने के लिए उपस्थित शिक्षक समुदाय के द्वारा प्रशंसा की गयी एवं इसी प्रकार आगे कार्य करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे आशा जतायी।

इस अवसर पर श्रीमती उर्वशी त्रिपाठी, श्रीमती रीना अरोड़ा, श्रीमती रेनू राना, श्रीमती स्वाति वार्ष्णेय, सुनीता गुप्ता, श्रीमती अंजलि गांधार, श्रीमती सीमा सारस्वत, सुशीला सिंह, सुश्री श्रद्धा गौतम, श्रीमती अंजना राना उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विशिष्ट बीटीसी शिक्षक (वे0) एसोसिएशन मथुरा के जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र चौधरी के द्वारा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!