E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है--बीएसए श्री मती रतन कीर्ति

संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है–बीएसए श्री मती रतन कीर्ति

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। जनपद मथुरा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर विभागीय कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मथुरा विनय प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन नरेंद्र तंवर, समस्त जिला समन्वयक एवं कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय धौली प्याऊ के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने सराहा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने अपने संबोधन में जनपद के समस्त शिक्षकों से समय पालन, कर्तव्यनिष्ठा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को लगन एवं ईमानदारी से पठन-पाठन हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति के द्वारा कहा गया कि हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है। ये संवैधानिक मूल्य ही हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं।

कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद में प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!