E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदुनियादेशधर्मयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 79 जोडे हुए एक दूजे के, मन्त्रोंच्चारणों के साथ हुआ विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ

बीडीओ नेहा रावत का रहा विशेष योगदान,हर कोई कर रहा उनकी प्रसंशा

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 79 जोडे हुए एक दूजे के, मन्त्रोंच्चारणों के साथ हुआ विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ

बीडीओ नेहा रावत का रहा विशेष योगदान, हर कोई कर रहा उनकी प्रसंशा

फरह/देवेन्द्र शर्मा। 
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फरह में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलदेव ब्लॉक एवं फरह ब्लॉक सहित क्षेत्रों से आए कुल 79 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराया गया। आयोजन स्थल पर उल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सरकार की एक सशक्त सामाजिक पहल है। उन्होंने बताया कि पहले इस योजना के अंतर्गत ₹50,000 की सहायता राशि दी जाती थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दिया है विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही और सभी लाभार्थियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने का भी आह्वान कियाइस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत प्रत्येक वधु के खाते में ₹60,000 की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई है इसके अलावा ₹25,000 मूल्य का विवाह उपयोगी सामान प्रदान किया गया तथा समारोह में शामिल बारातियों के लिए ₹15,000 की राशि भोजन व्यवस्था हेतु खर्च की गई वहीं विकासखंड अधिकारी नेहा रावत ने बताया कि बलदेव ब्लॉक और फरह ब्लॉक को मिलाकर कुल 79 जोड़ों का विवाह शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उन्होंने सभी नवदंपतियों को सुखद, खुशहाल और समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल ठाकुर, जिला महामंत्री महिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर,सुरेश तरकर, सहकारी समिति अध्यक्ष ठा. दिनेश चौहान, बच्चन सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!