शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
छात्रों को नेताजी के बलिदान से कराया गया रूबरू

*शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती*
छात्रों को नेताजी के बलिदान से कराया गया रूबरू
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और परिषदीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण, केक कटिंग, और उनके जीवन व ‘जय हिंद’ जैसे नारों को याद करते हुए शिक्षकों व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए श्रीमती रतन कीर्ति द्वारा नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गए। स्कूलों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
श्री श्याम लाल चौहान इंटर कॉलेज कोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए और नेताजी के जीवन पर आधारित भाषण दिए।
वरिष्ठ प्रवक्ता देवेन्द्र रावत ने छात्रों को नेताजी के साहस, राष्ट्रवाद और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ के आह्वान से प्रेरित किया।
विभिन्न स्कूलों में बच्चों को शिक्षा से जुड़ी सामग्री कॉपी, पेन और मिष्ठान वितरित किए गए। 23 जनवरी को नेताजी के अदम्य साहस को समर्पित करते हुए इस दिन को विशेष रूप से ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया।



