छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण देखे धार्मिक स्थल, पुरातन की ली जानकारी*
एस एस एल सी कालेज कोह के विद्यार्थियों ने बरसाना, नन्दगांव, गोवर्धन, मथुरा का किया भ्रमण

*छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण देखे धार्मिक स्थल, पुरातन की ली जानकारी*
एस एस एल सी कालेज कोह के विद्यार्थियों ने बरसाना, नन्दगांव, गोवर्धन, मथुरा का किया भ्रमण
फरह/देवेन्द्र शर्मा। श्री श्याम लाल चौहान इंटर कॉलेज कोह के छात्र -छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तौर पर नंदगांव, बरसाना,गोवर्धन,मथुरा आदि का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबंधक नारायण सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा की शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने पुरातन की जानकारी प्राप्त की। ब्रज की अधिष्ठात्रि देवी श्री राधा रानी जी के बरसाना में दर्शन किए। भ्रमण प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता देवेंद्र रावत को बनाया गया। उन्होंने बच्चों को मथुरा में वैष्णो देवी, कमल मंदिर, चार धाम, भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करवाए। नंदगांव में गौचारण स्थल और बरसाना में लाडली जी राधा रानी, कीर्ति मंदिर, चारधाम आदि के दर्शन करवाए। चार धाम मंदिर की सुंदरता ने छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया लिया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता मुकेश दीक्षित का कहना है कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अपने देश की व जो भी वे अपने इतिहास की किताबों में लिखी बातों को पढ़ते हैं, उनको जहां तक संभव हो प्रत्यक्ष रूप से दिखाना भी चाहिए। वरिष्ठ प्रवक्ता देवेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को नवीन जानकारी प्राप्त होतीं हैं जिससे बच्चों का मानसिक विकास होता है। इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यालय द्वारा हर वर्ष आयोजित होते रहेंगे। शैक्षिक भ्रमण के दौरान कॉलेज के प्रबंधक नारायण सिंह चौहान, मुकेश दीक्षित, देवेन्द्र, देवेन्द्र यादव, उदय चौहान, कविता, चाहत आदि अध्यापक- अध्यापिका मौजूद रहे। भ्रमण के दौरान व्यवस्थाएं संभालने में सीमा, आरती, पूजा, रेशमा, काजल, कृष्णा, दुर्गेश, दीक्षा, अंशु आदि का विशेष योगदान रहा।



