E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

ब्रजरज महोत्सव का हुआ शानदार शुभारंभ     

बेसिक शिक्षा विभाग ने लगाई विशेष प्रदर्शनी 

ब्रजरज महोत्सव का हुआ शानदार शुभारंभ

बेसिक शिक्षा विभाग ने लगाई विशेष प्रदर्शनी

 

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। ब्रज के मशहूर महोत्सव ब्रजरज महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हवन पूजन के साथ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और सांसद हेमा मालिनी व बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक मेघश्याम, मांट विधायक राजेश चौधरी जी ने किया। इस महोत्सव का हर वर्ष आयोजन होता है जो 11 दिनों तक चलता है। महोत्सव में स्थानीय एवं राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियाँ, नृत्य नाटिका,संगीत, कवि सम्मेलन और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी आदि का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। विभिन्न विभागों द्वारा इस महोत्सव में अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इस बार महोत्सव में देवी देवताओं पर आधारित कार्यक्रम भी शामिल हैं। इस महोत्सव में मथुरा सांसद हेमा मालिनी यशोदा कृष्ण नृत्य नाटक में यशोदा मैया की भूमिका निभाएंगीं। यह महोत्सव 26 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 5 नवंबर तक चलेगा।

आपको बता दें इस महोत्सव का आयोजन ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन मिलकर करते हैं। इस महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। महोत्सव में प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति जी ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय कैलाश प्रसाद शुक्ला,खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार,दिनेश कुमार,अमित कुमार, बलवीर सिंह, गुरप्यारी सत्संगी एवं प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर की प्रधानाध्यापिका सुनीता गुप्ता मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!