E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ( पंजी )के संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न 

बैठक में हुआ मंथन

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ( पंजी )के संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार की रणनीति तैयार करने और नए पदाधिकारियों को जोड़ने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पंडित गोविंद शर्मा (महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष) ने पंडित विष्णु शर्मा तथा पंडित जितेंद्र सारस्वत (प्रदेश उपाध्यक्ष) का आत्मीय स्वागत किया। बैठक के दौरान प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की गतिविधियों को सक्रिय करने पर चर्चा हुई। साथ ही योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने पर भी मंथन किया गया। सूत्रों के अनुसार, शीघ्र ही कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा की जा सकती है। विचाराधीन नामों में संचित शर्मा उर्फ सिंघा पंडित को संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश), मनोज शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मेरठ मंडल, पंकज शर्मा को जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर और मुकुल रावत को मीडिया प्रभारी गौतम बुद्ध नगर के पद पर जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित जितेंद्र सारस्वत सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!