E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण 

जिलाधिकारी व बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

जिलाधिकारी व बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ के 19 जनवरी के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को पाठ्य पुस्तकों में पढ़ाई गई इतिहास और विज्ञान के सिद्धांतों आदि की जानकारियों को प्राप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में 400 कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की छात्राओं एवं नौहझील, मांट, राया एवं बलदेव आदि ब्लाकों के विद्यालयों के शिक्षकों की एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।

 

जिसके तहत आगरा ताजमहल, फतेहपुर सीकरी दरगा आदि ऐतिहासिक इमारतों का अवलोकन कराया गया। एक्सपोज़र विजिट की बस को जिलाधिकारी सी. पी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!