जान मोहम्मद निलंबन प्रकरण में 3 दिन में देनी होगी जाँच आख्या*
संयम और विश्वास बनाए रखें, निष्पक्ष होगी जांच - बीएसए श्रीमती रतन कीर्ति

*जान मोहम्मद निलंबन प्रकरण में 3 दिन में देनी होगी जाँच आख्या*
संयम और विश्वास बनाए रखें, निष्पक्ष होगी जांच – बीएसए श्रीमती रतन कीर्ति
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। मामला प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम का है। उक्त विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को विभिन्न गंभीर आरोपों के चलते 31 जनवरी को आख्या के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया गया था। इस निलंबन प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी छाता व खंड शिक्षा अधिकारी मांट को जांच अधिकारी बनाते हुए एक माह के अंदर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया था।
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए जांच रिपोर्ट की समय सीमा को 01 माह से घटाकर 03 दिन कर दिया गया है,ताकि सत्य शीघ्र सामने आ सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष एवं तथ्यपरक और नियमों के अनुरूप जांच की जा रही है। आगे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जांच पूर्ण होने तक कोई भी व्यक्ति दोषी या निर्दोष नहीं माना जा सकता है, सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।
आगे उक्त प्रकरण में जो भी निर्णय दिया जाएगा वह तथ्यों और साक्षयों के आधार पर ही लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती रतन कीर्ति ने कहा कि सभी लोग जांच आख्या आने तक धैर्य,संयम और विश्वास बनाए रखें जो भी होगा निष्पक्ष होगा।


