E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

हिन्दी विषय की परीक्षा में भी सक्रिय रहे उड़न दस्ते 

मथुरा /देवेन्द्र शर्मा।

हिन्दी विषय की परीक्षा में भी सक्रिय रहे उड़न दस्ते

मथुरा /देवेन्द्र शर्मा। सबसे बड़े बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 18 फरवरी से हो गयी। मथुरा जनपद में नक़ल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने 06 उड़न दस्ता टीमों का गठन किया है। परीक्षाओं के दौरान उड़न दस्ता टीमें सक्रिय रहीं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती रतन कीर्ति ने गठित की गयी अपनी टीम के साथ चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज, नगला अजीत फोडर, राजकीय इंटर कॉलेज अडीग, सेठ प्रेम सुखदास इंटर कॉलेज, फरह, नवल किशोर इंटर कॉलेज करन पुर चौराहा,फरह श्री श्याम लाल चौहान इंटर कॉलेज कोह, फरह आदि परीक्षा केंद्रों का सघन बारीकीयों से निरीक्षण किया।

इंटर हिन्दी की परीक्षा में निरीक्षण के दौरान श्याम लाल चौहान इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तैनात किये गए 17 शिक्षकों के सापेक्ष 07 शिक्षक ही उपस्थित पाए गए।बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित 10 शिक्षकों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए, अनुपस्थित शिक्षकों की सूची की मांग की। जिससे कि उन शिक्षकों पर कार्यवाही की जा सके। सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र पर आवश्यकता के अनुसार सभी शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी करनी होगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शान्ति पूर्वक संपन्न हो रही थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सही पायी गयीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!