गोवर्धन तहसील की सेरसा ग्राम पंचायत में बन रहा जनपद का पहला मुख्य मंत्री कंपोजिट स्कूल
गोवर्धन तहसील की सेरसा ग्राम पंचायत में बन रहा जनपद का पहला मुख्य मंत्री कंपोजिट स्कूल

देहात के नन्हे मुन्नों को मिलेगा सपनों का स्कूल
गोवर्धन तहसील की सेरसा ग्राम पंचायत में बन रहा जनपद का पहला मुख्य मंत्री कंपोजिट स्कूल
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्रामीण आंचल के बच्चों के लिए मथुरा जनपद में एक ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप, जनपद के फरह ब्लॉक के अंतर्गत सेरसा ग्राम पंचायत के माल गांव में जनपद का पहला मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल स्कूल का निर्माण हो रहा है। जिसका जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने गुरुवार को निरीक्षण किया। विद्यालय निर्माण के कार्य को लेकर कार्यदायी संस्था को विभिन्न पहलुओं को लेकर निर्देश दिए।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत इस अत्याधुनिक स्कूल के निर्माण के लिए लगभग 35 करोड़ की लागत है ।
यह स्कूल निजी स्मार्ट स्कूलों की तर्ज पर होगा, जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं, और मिनी स्टेडियम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
यहाँ प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। निर्माण कार्य के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और कार्यदायी संस्था (C&DS) के बीच समझौता होने के बाद निर्माण कार्य हो रहा है।
परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर भी बनाए जा रहे हैं। स्कूल परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा और पूरे कैंपस में वाई-फाई कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
यह मॉडल स्कूल न केवल माल गांव बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए “सपनों का स्कूल” साबित होगा, जहाँ उन्हें विश्वस्तरीय शिक्षा का वातावरण मिलेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने बताया कि करीव 12 एकड़ निर्मित होने वाले इस विद्यालय में शिक्षक के साथ-साथ हर प्रकार से अपडेटेड होगा। शिक्षक लैपटॉप या टैबलेट से बच्चों को विजुअल दिखाकर समझा सकेंगे।



