गौ रक्षा सुरक्षा को लेकर वृंदावन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
बैठक के दौरान विभिन्न लोग रहे मौजूद

गौ रक्षा सुरक्षा को लेकर वृंदावन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
वृंदावन /मथुरा। गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय से बुधवार शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ (पंजी) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा ने नोएडा में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गौ रक्षा, गौ सेवा की वर्तमान स्थिति की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भेंट के दौरान पंडित विष्णु शर्मा ने प्रदेश में गौवंश की सुरक्षा, गौशालाओं की बदहाल स्थिति, अवैध गौ-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण और सनातन परंपराओं की रक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है, जिसके लिए सरकार की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
इसके साथ ही उन्होंने गौशाला एवं गौ सुरक्षा के लिए ठोस नीतिगत कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार गौ सेवा एवं गौ रक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गौवंश के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।
बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि गौ सेवा, सामाजिक जागरूकता और सनातन मूल्यों के संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में समाज की भागीदारी को और अधिक बढ़ाया जाएगा,
भेंट के अंत में पंडित विष्णु शर्मा ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ रक्षा, धर्म रक्षा और समाज हित में सरकार के साथ सकारात्मक सहयोग करता रहेगा


