दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत होने पर स्वागत
अछनेरा/देवेन्द्र शर्मा।

दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत होने पर स्वागत
अछनेरा/देवेन्द्र शर्मा। शनिवार को कस्बा के गांव अगनपुरा के निवासी कुंदन सिंह लोधी को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सामाजिक संगठन अखिल भारतीय लोधी कल्याण उत्थान सेवा समिति एवं गणमान्य लोगों द्वारा उनका फूल-माला व पगड़ी से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम रतिराम के कार्यालय पर किया गया।उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से दूरसंचार सेवाओं में सुधार होगा। कार्यक्रम के अंत में कुंदन सिंह लोधी ने क्षेत्रीय सांसद राजकुमार चाहर और स्वागत करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
स्वागत करने वालो में बिशंबर दयाल प्रधान ,रामगोपाल,लाखन सिंह,अर्जुन सिंह सरपंच,अचल सिंह,भोलाराम,सुखवीर प्रधान,भोला पहलवान,सत्येंद्र सिंह,मास्टर उदयवीर सिंह,जितेंद्र फौजदार,ठेकेदार एसोसिएशन से गीतम सिंह,सीताराम सारस्वत,मुकीम कुरैशी,रवि अग्रवाल,श्याम बाबू,कुलदीप अग्रवाल,सहित अन्य मौजूद रहे।

