E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

ब्रह्माकुमारीज संस्था ने मनाया भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव 

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा।

ब्रह्माकुमारीज संस्था ने मनाया भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवा केंद्र रिफाइनरी नगर द्वारा 90वीं शिव जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा परमात्मा शिव के सत्य स्वरूप का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए. पी. श्रीवास्तव स्टेशन निदेशक, मथुरा जंक्शन, ए. के. वर्मा, सहायक सुरक्षा आयुक्त,रेलवे सुरक्षा बल ,डी सी वर्मा, महाप्रबंधक,पी. के. वर्मा, मुख्य प्रबंधक, मथुरा रिफाइनरी तथा डॉ नीरज भारती कमांडेंट सीआई एसएफ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा ब्रह्माकुमारीज द्वारा किए जा रहे ,नैतिक व आध्यात्मिक जागरण के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।

मुख्य वक्ता ,सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कृष्णा दीदी ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक साधारण पर्व नहीं है बल्कि समस्त सृष्टि के नियंता, नव सृष्टि के रचयिता, परमपिता परमात्मा, शिव भोले बाबा द्वारा प्रदत्त ईश्वरीय ज्ञान के डमरू की गूंज समस्त जन मानस तक पहुंचाने का पावन उत्सव है। उन्होंने बताया कि शिव लिंग की तीन श्वेत रेखाएँ , परमात्मा द्वारा किये जा रहे,तीन दिव्य कर्तव्यों की यादगार है, जिसका आध्यात्मिक अर्थ है कि परमपिता परमात्मा ब्रह्मा द्वारा स्थापना ,विष्णु द्वारा पालना और शंकर द्वारा विनाश का दिव्य कर्तव्य कराते हैं।

कार्यक्रम में समाज में व्याप्त बुराइयों के कारण और उनके निराकरण के उपायों को दर्शाता मनमोहक नाटक, भावपूर्ण सामूहिक नृत्य, भजन प्रस्तुति तथा सामूहिक राजयोग मेडिटेशन का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को गहन आत्मानुभूति और अलौकिक आनंद से भाव विभोर कर दिया। आयोजन में रिफाइनरी टाउनशिप स्थानीय निवासी और सुदूर ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

मंच संचालन बी के मनोज भाई ने किया और आयोजन को सफल बनाने में बी के पूजा, मनोहर, दामोदर, सुखवीर ,आलोक, कमल, उमेश, प्रेरणा, नीलम,गुंजन, बरखा वर्मा, मेघा, नीतू, रजनी, रिया, तनु, मनु, रचना, दिव्या , रेखा,देशवीर और राजनाथ आदि का विशेष योगदान रहा। जानकारी मीडिया प्रभारी आलोक कुमार सीनियर मैनेजर मथुरा, रिफाइनरी द्वारा उपलब्ध कराई गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!