E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्य

ब्राह्मण सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा का कस्बा फरह में पहुंचने पर समाज के लोगों ने किया जोशीला सम्मान

निम्न बिंदुओं पर की गई चर्चा 

ब्राह्मण सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा का कस्बा फरह में पहुंचने पर समाज के लोगों ने किया जोशीला सम्मान

निम्न बिंदुओं पर की गई चर्चा

फरह/देवेन्द्र शर्मा। ब्राह्मण सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा बुधवार सुबह करीब 10 बजे फरह क्षेत्र पहुंचे, जहां समाज के लोगों ने उनका जोशीले अंदाज में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और समाज की एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने समाज की दिशा और दशा को लेकर विस्तृत मंथन किया तथा संगठन को मजबूत बनाने और उसके विस्तार की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में समाज में एकता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। महावन क्षेत्र में हाल ही में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हुई दर्दनाक मौत पर पंडित विष्णु शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और ऐसे हादसों से सबक लेकर समाज को और अधिक जागरूक होने की जरूरत है। यदि पड़ोसी एक-दूसरे के सुख-दुख से जुड़े रहें और समय पर हालात को समझें, तो कई घटनाओं को टाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना समय की मांग है। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार में ब्राह्मण समाज की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे भी समाज को संगठित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!