बजट प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा – पंडित विष्णु शर्मा
देवेन्द्र शर्मा

बजट प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा – पंडित विष्णु शर्मा
मथुरा – राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ (पंजी ) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 – 27 की बजट की प्रशंसा करते हुए विकास भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि 9.12 लाख करोड़ से अधिक का यह बजट प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जो सरकार की सुदृढ़ आरती नीति और दूरदर्शी नेतृत्व को प्रतिबिंबित करता है। बजट में आधारभूत संरचना औद्योगिक प्रगति और रोजगार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों महिलाओं और युवाओं के लिए की गई घोषणाएं अत्यंत सराहनीय और स्वागतयोग्य हैं। वहीं बजट में शिक्षा चिकित्सा सेवाओं और कानून व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। जो एक विकसित और सुरक्षित उत्तर प्रदेश की नींव को और सुदृढ़ करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री को इस जनहितकारी एवं संतुलित बजट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।


