आरबीआई के वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

आरबीआई के वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
किरावली/जितेंद्र शर्मा। किरावली तहसील के रसूलपुर,फतेहपुर सीकरी में भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम “केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” के अंतर्गत अग्रणी बैंक प्रबंधक ऋषिकेश बैनर्जी के दिशा निर्देशन में शुक्रवार ग्राम रसूलपुर फतेहपुर सिकरी में वित्तीय साक्षरता (FL) सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंकिंग सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीएम नाबार्ड (DDM NABARD) विशाल आनंद , डीसीबी मैनेजर देवेश रावत , माधव प्रसाद शर्मा सचिव पैक्स सोसाइटी, भगवत प्रसाद , क्रिसिल फाउंडेशन से RM ट्रेनिंग नीरज सचान, एरिया मैनेजर शशिकांत , सेंटर मैनेजर शिवानी, सपना, ममता एवं नीरज उपस्थित रहे। डीडीएम नाबार्ड (DDM) ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), केवाईसी (KYC) और लखपति दीदी योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान और उनकी आर्थिक भागीदारी पर बल दिया।
सुरक्षित बैंकिंग और सरकारी योजनाएं:
* केनरा बैंक के प्रबंधक सोमिल वर्मा ने बैंकिंग सेवाओं, केसीसी और विभिन्न बीमा योजनाओं के लाभों पर चर्चा की।
* एरिया मैनेजर शशिकांत श्रीवास्तव ने आरबीआई की इस वर्ष की थीम “केवाईसी” पर विस्तार से जानकारी दी और डिजिटल धोखाधड़ी (Fraud) से बचने के व्यावहारिक तरीके साझा किए।
* आरएम ट्रेनिंग नीरज सचान ने बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की महत्ता बताई और बचत के लाभ समझाए।
कार्यक्रम में सीएफएल सेंटर मैनेजर शिवानी और पैक्स (PACS) के प्रबंधक ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों की बैंकिंग संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।



