40वीं मण्डल स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता में फरह के छात्र रहे अब्बल
फरह/देवेन्द्र शर्मा।

40वीं मण्डल स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता में फरह के छात्र रहे अब्बल
फरह/देवेन्द्र शर्मा। मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दाऊ दयाल स्टेडियम जनपद फिरोजाबाद में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डल आयुक्त आगरा मण्डल आगरा, जिलाधिकारी फिरोजाबाद, विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर उप शिक्षा निदेशक (बेसिक) आगरा मण्डल आगरा एवं आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय फिरोजाबाद के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं उद्घोष मशाल जला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जनपद मथुरा की ओर से ब्लॉक फरह के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओ में प्रतिभाग करते हुऐ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये।
ब्लाक फरह से व्यक्तिगत खेलकूद स्पर्धाओ में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में संदीप कुमार प्रा. वि.बरौदा मसरखपुर ने 400 मी. दौड़ में रजत पदक, आर्यन कुमार स. वि. फतिहा ने 100 मी. दौड़ में कांस्य पदक, स. वि. फतिहा खो-खो में रजत पदक, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में खो – खो स.वि. फतिहा रजत पदक, जूनियर स्तर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौदा मसरखपुर से योगेंद्र कुमार लम्बी कूद में स्वर्ण पदक, योगेंद्र कुमार तस्तरी फैक में रजक पदक, उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग 100 मी दौड़ में कुमारी राधा उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौदा मसरखपुर रजत पदक, कुमारी राधा लम्बी कूद स्वर्ण पदक, ऊंची कूद में कुमारी राधा स्वर्ण पदक, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौदा मसरखपुर से कुमारी राधिका ने तस्तरी फैक मे स्वर्ण पदक, कुमारी राधिका गोला फेंक कांस्य पदक, वहीं कुश्ती स्पर्धा में प्रा. वि.सलेमपुर से 30 से 35 किलो ग्राम भार वर्ग में देव गुर्जर स्वर्ण पदक, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौदा मसरखपुर से 35 से 40 किलो ग्राम भार वर्ग में कुमारी राधिका स्वर्ण पदक, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौदा मसरखपुर से 25 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में कुमारी वर्षा स्वर्ण पदक, बालिका वर्ग रिले दौड़ में रजक पदक एवं बालक वर्ग रिले दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रभु कांत उपाध्याय जिला व्यायाम शिक्षक,सीमा शर्मा जिला व्यायाम शिक्षिका, कृपा शंकर संजीव यादव,दुर्गेश सत्संगी, जमुना प्रसाद, धर्मवीर सिंह, राजेश पचौरी, श्रेया चौधरी, मंजू रानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जनपद अयोध्या के लिए किया गया। विशेष सहयोग सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाले विनय प्रताप सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी फरह की ओर से विजेता सभी खिलाड़ियों के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,टीम मैटर्स एवं कोच सभी के लिए बहुत-बहुत शुभकामना दीं गयीं। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संजीव आजाद का प्रतियोगिताओं के दौरान विशेष सराहनीय योगदान रहा।


