E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedखेलटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पीएमश्री योजनांतर्गत आयोजित हुयी खेलकूद प्रतियोगिता*

10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 180 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

*पीएमश्री योजनांतर्गत आयोजित हुयी खेलकूद प्रतियोगिता*

10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 180 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

100, 200 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता सहित, 1 दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिता हुयी आयोजित

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। पीएम श्री योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। श्री मोहन सिंह पहलवान स्टेडियम गणेशरा में आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय (कक्षा 1-5) श्रद्धानन्द, सिहौरा एवं सौसा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक छटा बिखरते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी गयी। जनपद मथुरा में 16 पीएमश्री विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 10 उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के मध्य आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पाठ्य-सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत खेल भावना का विकास करना, अनुशासन एवं सक्रिय प्रतिभागिता का गुण विकसित करना था।

मुख्य अतिथि  पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर चर्चा की एवं बच्चों को सक्रियता के साथ प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति द्वारा समस्त बच्चों द्वारा किए जा रहे प्रतिभाग की सराहना की एवं पढ़ाई के साथ-साथ खेल के महत्व पर भी प्रकाश डाला। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विक्रांत कुमार द्वारा जनपद स्तरीय निर्णायक मंडल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उच्च गुणवत्ता के साथ दायित्व निर्वहन करने का आव्हान किया, तथा अतिथि आगमन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन बलवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रविन्द्र चौधरी, सीमा शर्मा, प्रभुकान्त शर्मा, बृजेश यादव, सुरेश चौधरी, गोविंद शर्मा, जयश्री कृष्ण, दीपक यादव उमेश शर्मा, हेमराज, लोकेश आदि उपस्थित रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर बालक व बालिका दौड़ प्रतियोगिता तथा बालक बालिका वर्ग में क्रमशः खो-खो, कबड्डी एवं लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

*प्रतियोगिता का परिणाम*

100 मीटर दौड़ में अतुल श्याम अर्जुन ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान, बालिका वर्ग में जयप्रभा काजल भारती ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में श्याम अर्जुन सचिन ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान तथा अंजलि नीलम सपना ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान, 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सूरज रोहित सागर ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान व बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में जयप्रभा तनु पूनम ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में कान्हा श्याम प्रशांत ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान व बालिका वर्ग में जयप्रभा फिजा और नीलम ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में पीएम श्री विद्यालय बाटी प्रथम पीएम श्री कराहरी द्वितीय बालिका वर्ग में माट राजा प्रथम बाटी द्वितीय स्थान पर रहे खो खो बालक वर्ग में बाटी प्रथम माट राजा द्वितीय स्थान पर बालिका वर्ग में नगला बली प्रथम बाटी द्वितीय स्थान पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!