मुख्य अतिथि सतपाल चौधरी जिला पंचायत सदस्य एवं जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मथुरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

*पीएमश्री विद्यालयों का हुआ शैक्षिक भ्रमण*
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। परिषदीय पीएमश्री विद्यालयों में अध्यनरत उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण दल बस को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतपाल चौधरी जिला पंचायत सदस्य एवं जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मथुरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ज्ञातव्य है कि जनपद मथुरा में पीएम श्री योजना अंतर्गत 16 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 6 विद्यालय प्राथमिक स्तर एवं 10 विद्यालय उच्च प्राथमिक स्तर के हैं। इन छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने हेतु विभिन्न वैज्ञानिक तकनीक एवं तकनीकी का साकार अनुभव करने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण कराए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग मथुरा द्वारा पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा का भ्रमण कराया गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया पीएमश्री विद्यालयों में मानवीय एवं भौतिक संसाधनों की उपलब्धता उत्कृष्ट स्तर पर पूरी कराई जा रही है यहां पर अध्यनरत बच्चों को विभिन्न पाठ्यसहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग कराया जाता है। यह शैक्षिक भ्रमण उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना का हिस्सा है। जो बच्चों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री विक्रांत कुमार के द्वारा बताया गया कि यह एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव एवं व्यावसायिक शिक्षा के प्रति गहरी समझ पैदा करने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा। इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालयों के 1-1 महिला एवं पुरुष अध्यापक उपस्थित रहे।



