E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदुनियादेशमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सूर्या फाउंडेशन द्वारा ग्राम गौरव खेल महोत्सव का भव्य समापन

खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने खिलाड़ियों के  उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की

सूर्या फाउंडेशन द्वारा ग्राम गौरव खेल महोत्सव का समापन

खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने खिलाड़ियों के  उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की

फरह /देवेन्द्र शर्मा। सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के अंतर्गत आयोजित ग्राम गौरव खेल महोत्सव का भव्य समापन ब्रज क्षेत्र के दीनदयाल धाम अंतर्गत पिपरौठ गांव में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सात दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में ग्रामीण प्रतिभाओं ने खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत परिचय दिया। समापन समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया तथा कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शिवालिक स्कूल एवं माँ कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक संघर्ष के बाद शिवालिक स्कूल की टीम विजेता घोषित हुई। इस अवसर पर अतिथि सुरेश तरकर (विधायक प्रतिनिधि) ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं विक्रम सिंह एडवोकेट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज खेलों के क्षेत्र में करियर बनाने के असीम अवसर उपलब्ध हैं और मेहनत व लगन से खिलाड़ी देश-विदेश में नाम कमा सकते हैं। सूर्या फाउंडेशन के ब्रज क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खेल प्रतियोगिता पिछले सात दिनों से निरंतर चल रही थी, जिसमें वॉलीबाल, सूर्य नमस्कार, दौड़, खो-खो, रस्साकसी एवं कबड्डी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। मंचासीन अतिथियों खण्ड विकास अधिकारी नेहा रावत, जोगेंद्र सिंह सचिव, ग्राम प्रधान राकेश सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान (रोजगार सेवक), अमित कुमार (ए.पी.ओ.), बाबूलाल प्रधान (मिर्जापुर), विजेंद्र प्रधान, समाज सेवी विक्रम सिंह एडवोकेट,राम शरण चौहान, राजू (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, मिर्जापुर), मुकेश चंद एवं कमल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में रैफरी की भूमिका राहुल सिकरवार एवं विवेक कुमार ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी टीम के रूप में राजकुमार झा, भगवतस्वरूप, हितेश, योगेंद्र सिंह, अरविन्द सिंह, सौम्य कुमार, निशांत अमोरिया, अशोक सिंह, सतीश चौहान, संजय चौहान, मुनेश चौहान सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर विजेता टीम को ₹5100 की नगद राशि, ट्रॉफी एवं मेडल, जबकि उपविजेता टीम को ₹2100 की नगद राशि, ट्रॉफी एवं मेडल मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर बलवीर सिंह, हेमसिंह, पोहप सिंह, महावीर सिंह, हरिश्चन्द्र, दक्खो सिंह सहित हजारों ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!