समायोजित शिक्षकों की आपत्तियों का हुआ निस्तारण
निस्तारण कमेटी ने दी अपनी रिपोर्ट

समायोजित शिक्षकों की आपत्तियों का हुआ
निस्तारणनिस्तारण कमेटी ने दी अपनी रिपोर्ट
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा जिला में शासनादेश के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव को जनपदीय अनुमोदन के बाद आवश्यकता वाले विद्यालयों में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सर प्लस 46 शिक्षकों का समायोजन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया है।
लेकिन फिर भी समायोजित किए गए 24 अध्यापकों द्वारा बीएसए कार्यालय में विभिन्न कारणों का उल्लेख करते हुए आपत्ति दी गयीं। प्राप्त सभी आपत्तियों को क्रम से देखा गया जो आपत्तियां नियमानुसार सही पाई गयीं उनका निस्तारण कर दिया गया। लेकिन फिर भी बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी छाता, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी चौमुहा,तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
गठित कमेटी ने समायोजित शिक्षकों की आपत्तियों की जांच की और शेष सभी आपत्तियों को नियमानुसार निस्तारित कर दिया गया। आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि शिक्षक संगठनों से जो भी आवेदन/ प्रत्यावेदन प्राप्त हुए थे उन पर भी विचार किया गया है।



