E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

शहर से देहात तक धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष डा.सीताराम राजपूत ने छात्रों को उत्साहित

शहर से देहात तक धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष डा. सीताराम राजपूत ने छात्रों को उत्साहित

फरह/देवेन्द्र शर्मा। जनपद मथुरा में 77वां गणतंत्र दिवस हर जगह धूमधाम से मनाया गया। श्री श्याम लाल चौहान इंटर कॉलेज कोह में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री नारायण सिंह चौहान व श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष डा. सीताराम राजपूत के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाँबी चौहान जिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, शंकर सिंह जिला उपाध्यक्ष, महेश राजावत, संगठन मंत्री, मोहनश्याम जिला प्रभारी,लक्ष्मीनारायण जिला कोषाअध्यक्ष, एम पी सिंह, रामनाथ चौहान, विष्णु चौहान विधानसभा अध्यक्ष, मूलचंद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष आदि ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत रेशमा, दामिनी, पूजा, कृष्णा, दीक्षा, रचना, गौरी, परी, वन्दनी आदि छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने सराहा।

विद्यालय के प्रवंधक नारायण सिंह चौहान ने अपने संबोधन में समय पालन, कर्तव्यनिष्ठा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को लगन एवं ईमानदारी से पठन-पाठन हेतु प्रेरित भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता देवेन्द्र शर्मा द्वारा कहा गया कि हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है। ये संवैधानिक मूल्य ही हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं।

कार्यक्रम के दौरान लालाराम जी अध्यक्ष, साहूकार नेता,भीकम सिंह पूर्व प्रधान, नन्द किशोर जी, कुंन्नो पूर्व प्रधान, ठा.हरेंद्र चौहान प्रधान,दिनेश चौहान सहकारी समिति अध्यक्ष,राम मोहन जी, श्री कांत जी, हरिचंद जी आदि उपस्थित रहे। उपरांत उपस्थित सभी को मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!