राष्ट्रीय स्तर पर छात्र प्रिंस ने मथुरा का नाम किया रोशन,
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय स्तर पर छात्र प्रिंस ने मथुरा का नाम किया रोशन, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित
मथुरा /देवेन्द्र शर्मा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA ) द्वारा दिनांक 21/12 /2025 को कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आयोजित श्रेष्ठा परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय मघेरा विकास खण्ड मथुरा जनपद मथुरा के कक्षा 8 के छात्र प्रिंस पुत्र वीरेंद्र सिंह ने ऑल इंडिया स्तर पर नौवीं रैंक प्राप्त करके पूरे देश एवं प्रदेश में जनपद मथुरा विकासखंड मथुरा एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा श्रीमती रतन कीर्ति जी ने छात्र प्रिंस को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। छात्र के साथ उसके समस्त अध्यापक एवं अभिभावकों को भी सम्मानित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्र प्रिंस से वात्सल्य भाव से बात करते हुए उसे भविष्य में अच्छा और नाम रोशन करने वाला कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती रतन कीर्ति ने छात्र प्रिंस को पुरस्कार स्वरूप प्रतीक चिन्ह, कॉपियां, बैग और प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मथुरा विनय प्रताप सिंह ने छात्र के पिता वीरेंद्र सिंह को माला पहना कर सम्मानित किया।
इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी चौमुंहा कैलाश प्रसाद शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी छाता दिनेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।



