मथुरा में 129 विद्यालयों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ निपुण आँकलन*
निरीक्षण करते हुए स्वयं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की मॉनिटरिंग

*मथुरा में 129 विद्यालयों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ निपुण आँकलन*
निरीक्षण करते हुए स्वयं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की मॉनिटरिंग
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक व दो में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए निपुण परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। जिसके द्वारा बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी दक्षताओं में निपुणता का आँकलन हो सके। निश्चित क्रम के अनुसार बुधवार को जनपद के 134 विद्यालयों में निपुण परीक्षा का आकलन होना था, जिनमें से 129 विद्यालयों में निपुण परीक्षा का आकलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान कुछ विद्यालय में नेटवर्क की दिक्कत सामने आई, लेकिन आकलन किए जाने वाले ऐप को पुन: इंस्टॉल करने से वह समस्या भी दूर की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने बताया कि गठित की गई सभी टीमें जागरूकता के साथ आँकलन में लगी हुई हैं। जनपद भर में 6 फरवरी तक निपुण आँकलन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। निपुण परीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्वयं जनपद के विद्यालयों में भ्रमण कर परीक्षा की मॉनिटरिंग की। आगे उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर सहायक अध्यापक तक सभी की पूर्ण जिम्मेदारी है। जिसको सभी बखूबी निभा रहे हैं।

