जांच में दोषी प्रधानाध्यापक कुशल सिंह निलंबित
एक माह में आरोप पत्र करना होगा जमा

जांच में दोषी प्रधानाध्यापक निलंबित
एक माह में आरोप पत्र करना होगा जमा
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। मामला कंपोजिट विद्यालय नगला खारी गोवर्धन का है। उक्त विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों द्वारा विभिन्न बिंदुओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था। जांच में पाया गया कि पिछले तीन सत्रों से निरंतर छात्र संख्या में गिरावट हुई है। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। इतना ही नहीं विद्यालय में गंदगी, रद्दी,कवाड आदि गवाही दे रहे हैं कि जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा सही तरीके से अपने दायित्वों का पालन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं सरकारी धन के दुरुपयोग आदि आरोपों के चलते एवं व्यक्ति विशेष को अनुचित लाभ देने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने शुक्रवार को उक्त विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री कुशल सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबन काल में प्रधानाध्यापक को अपनी उपस्थिति सम्मिलित विद्यालय कुंजेरा में देनी होगी। निलंबन समय में प्रधानाध्यापक को जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार मिलता रहेगा।



