E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमदुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की अपील,फर्जी फोन, कॉल करने वालों से रहें सावधान

विभागीय छवि को धूमिल करने के किये जा रहे प्रयास 

*बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की अपील,फर्जी फोन, कॉल करने वालों से रहें सावधान*.

विभागीय छवि को धूमिल करने के किये जा रहे प्रयास 

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती रतन कीर्ति ने शिक्षकों एवं जन मानस से अपील करते हुए कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स्वयं को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय से संबंधित बताकर आम जनता एवं शिक्षकों को फोन कॉल किए जा रहे हैं तथा कार्य कराने के नाम पर संपर्क करने या लाभ दिलाने का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है और विभागीय छवि को धूमिल करने के प्रयास किये जा रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहते हुए सजग रहने की अत्यंत आवश्यकता है।

इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी, मथुरा कार्यालय का ऐसे किसी भी कॉल, व्यक्ति अथवा गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी शिक्षकगण एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि

ऐसे फर्जी कॉल्स से सावधान रहें,

किसी भी प्रकार की जानकारी या व्यक्तिगत विवरण साझा न करें,

यदि इस प्रकार का कोई कॉल प्राप्त होता है तो संबंधित थाना / साइबर सेल में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में समस्त कार्य पूर्णतः पारदर्शी, नियमों के अनुसार से ही संपादित किए जाते हैं।अतः किसी के बहकावे में न आएं।

रतन कीर्ति

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,

मथुरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!