E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदेशयूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बीएसए ने कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में बालिकाओं को उपहार देकर मनाया नव वर्ष

उपस्थित सभी स्टाफ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी की, की सराहना

बीएसए ने कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में बालिकाओं को उपहार देकर मनाया नव वर्ष

उपस्थित सभी स्टाफ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी की, की सराहना

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुडेसी, मथुरा में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मती रतन कीर्ति ने बच्चों के साथ नववर्ष का जश्न मनाया। उन्होंने बालिकाओं को उपहार देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में जनवरी माह में जन्मी छात्राओं का जन्मदिवस मनाया और शुभकामनाएं दीं। बीएसए ने मुडेसी कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में बालिकाओं के बीच में पहुंचकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उपहार वितरित किये। बालिकाओं के साथ केक काटकर सेलिब्रेट कर उनकी इच्छाएं जानी।

मुडेसी स्थिति कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय में बीएसए ने छात्राओं से बातचीत कीं एवं शैक्षिक स्तर को लेकर चर्चा भी कीं। विद्यालय में उपस्थित छात्राओं से बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने सरकार द्वारा दी जा रहीं सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं डी.सी. नवीन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!