E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदुनियादेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

विश्व ध्यान दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्था ने डाइट प्रशिक्षुओं को सिखाई ध्यान की विधि 

ध्यान की विधियों से अवगत कराते हुए पदाधिकारी

 

विश्व ध्यान दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्था ने डाइट प्रशिक्षुओं को सिखाई ध्यान की विधि

ध्यान की विधियों से अवगत कराते हुए पदाधिकारी

मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। विश्व ध्यान दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर प्राचार्य डाइट डॉ.मुकेशचंद्र के निर्देशन और ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं के लिए विशेष राजयोग ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य राजयोग ध्यान की सरल विधि, उसके व्यावहारिक स्वरूप तथा जीवन में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं व्यवहारिक लाभों से परिचित कराना रहा।

 

मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी संस्था के स्थानीय रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कृष्णा दीदी जी ने राजयोग ध्यान की विधि को सरल शब्दों में समझाया और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। रिफाइनरी से पधारे बीके आलोक जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए बताया कि यह विश्व की सबसे बड़ी महिलाओं द्वारा संचालित आध्यात्मिक संस्था है, जिसका अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान में स्थित है। संस्था विगत 90 वर्षों से समाज में नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु निःशुल्क ध्यान शिक्षा प्रदान कर रही है। बीके पूजा ने प्रशिक्षुओं को ध्यान की गहन अनुभूति कराई। इस सत्र का आयोजन डाइट प्राचार्य श्री मुकेश चंद्र अग्रवाल के निर्देशन में प्रभारी हरेश सिंह ने कराया। इस सत्र में संस्थान के सभी प्रवक्ता हरेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिगंबर सिंह रचना बाला और सभी डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे। इस राजयोग सत्र को सफल बनाने में सहायक अध्यापक सूर्यकांत का विशेष सहयोग रहा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!