टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा आयोजित कन्यादान योजना चेक वितरण समारोह आयोजित किया गया*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ती

*टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा आयोजित कन्यादान योजना चेक वितरण समारोह आयोजित किया गया*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ती
- मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। विकास खंड मथुरा के सभागार में टीचर्स सेल्फ केयर टीम मथुरा द्वारा आयोजित कन्यादान योजना चेक वितरण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा श्रीमती रतनकीर्ति जी ने किया। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के कार्यों की सराहना करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे सहकारिता का बहुत बड़ा उदाहरण बताया और शिक्षकों की एकता की मिसाल का बेजोड़ उदाहरण बताया।
साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभागीय कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए भी शिक्षकों को प्रेरित किया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को समय से पूरा करने पर शिक्षकों की सराहना की।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मथुरा पन्नालाल गौतम ने की।
कार्यक्रम में बीईओ मुख्यालय राकेश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी चौमुंहा कैलाश प्रसाद शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
टीचर्स सेल्फ केयर टीम के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से टीम के प्रांतीय मंत्री योगराज चाहर ने अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला प्रवक्ता एआरपी गिरीश कौशिक ने किया।

