सूबेदार की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
हर किसी की आंखें हुई नम

सूबेदार की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
हर किसी की आंखें हुई नम
फरह/देवेन्द्र शर्मा। सूबेदार लायकराम (45) का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 12 बजे फरह थाना क्षेत्र में उनके पैतृक गांव बांस विसू पहुंचा। जहां से उनकी अंतिम यात्रा निकली गई। इस दौरान लोगों की भीड़ में भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, सूबेदार लायकराम अमर रहे के नारे गूंजते रहे। सुबह 10 बजे पार्थिव शरीर को लेकर सेना का वाहन महुअन टोल पर पहुंचा। महुअन टोल से गांव तक भारी भीड़ उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होती गई। करीब 12 बजे उनका शव गांव पहुंचा। शव के घर में आते ही कोहराम मच गया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ सूबेदार लायकराम को अन्तिम विदाई दी गई। इस दौरान 12 राजपूताना राइफल्स की बटालियन ने उनको सलामी दी। सूबेदार की ड्यूटी के दाैरान हार्ट अटैक से माैत हुई थी। अन्तिम संस्कार के दौरान एसडीएम सदर अभिनव जे जैन, सीडीओ मनीष मीणा, एसपी सिटी, सीओ रिफाइनरी आदि मौजूद रहे




