सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मथुरा में सुशासन दिवस मनाया गया
बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति रहीं मौजूद

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मथुरा में सुशासन दिवस मनाया गया
बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति रहीं मौजूद
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। परियोजना निदेशक एवं जिला ग्राम विकास अभिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मथुरा स्थित पांचजन्य प्रेक्षा गृह में सुशासन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस चौब सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी सी.पी सिंह द्वारा सभी का स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा द्वारा सुशासन की पूरी रिपोर्ट जो मथुरा द्वारा कौन-कौन से विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम किया जा रहे हैं और नई योजना क्या है आदि को बताया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति मौजूद रहीं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान छात्रों का उत्साहवर्धन किया। एसआरजी अमित कुमार एवं बलवीर सिंह द्वारा जिला ग्राम विकास अभिकरण से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राया की छात्राओं द्वारा वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। गुरुप्यारी सत्संगी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल प्रस्तुतीकरण किया गया।



