प्रधानाध्यापक की लापरवाही के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित
प्रधानाध्यापक ने विभागीय अधिकारियों को भी करना चाहा गुमराह

प्रधानाध्यापक की लापरवाही के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित
स्थलीय जांच करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति
प्रधानाध्यापक ने विभागीय अधिकारियों को भी करना चाहा गुमराह
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। मामला उच्च प्राथमिक विद्यालय भरना कला विकासखंड चौमुहा, मथुरा का है। यहां विद्यालय भवन के जर्जर हो जाने के कारण विद्यालय भवन का पुनः निर्माण किया जा रहा था, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं थीं। उक्त प्रकरण में प्रशान्त द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र भेजा गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने उक्त विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिकायतें सही पाई गयीं, प्रधानाध्यापक प्रकाश बिहारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को आश्वस्त किया गया कि वे अधिकतम 15 दिनों में सभी कार्यनियमानुसार पूर्ण कराएंगे। लेकिन फिर भी मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण नहीं हुए। विगत 4 वर्षों के शैक्षिक सत्रों में छात्र नामांकन में निरंतर गिरावट देखने को पाई गई। इन घोर लापरवाहियों के चलते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक प्रकाश बिहारीको मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान प्रधानाध्यापक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। उक्त प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी मथुरा एवं राया को जांच अधिकारी नामित किया गया है। यह दोनों जांच अधिकारी अपनी जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति को 15 कार्य दिवस में प्रस्तुत करेंगे।

