जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र संदीप, कृष्णा ने फरह का नाम किया रोशन
डॉ. मनीष वर्मा ने दी जानकारी

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र संदीप, कृष्णा ने फरह का नाम किया रोशन
डॉ. मनीष वर्मा ने दी जानकारी
मथुरा /देवेन्द्र शर्मा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाद, मथुरा पर मंगलवार को जिला स्तरीय spell bee प्रतियोगिता का प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दो वर्गों में आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में 10 ब्लाकों से चयनित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। जिसमें प्राथमिक स्तर की आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय परखम के छात्र कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र कृष्णा ने बताया कि ये सब उसके शिक्षक /शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत और सहयोग से हो पाया है। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय जमालपुर के कक्षा 7 के छात्र संदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के छात्र और शिक्षक डा.मनीष वर्मा आदि ने बधाई देकर उत्साहवर्धन किया।




