E-Paperhttps://sachchabharatnews24.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

द्विदिवसीय मेगा कैम्प का हुआ समापन,जन प्रतिनिधि रहे मौजूद

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतदाता सूची से हटाए गए नाम 

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतदाता सूची से हटाए गए नाम

फरह/देवेन्द्र शर्मा। शासन के निर्देशानुसार 6,7 दिसंबर को मेघा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी मतदाता प्रपत्र भरने से वंचित न रह जाए। प्रशासन के अनुसार यह अभियान मतदाता संख्या और उनके आंकड़ों की शुद्धता के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। जिससे कि सटीक आंकड़े प्राप्त हों। इन कैंपों में सभी की भागीदारी रही। मतदाताओं से अनुरोध किया गया कि वह अपने गणना प्रपत्र जल्द से जल्द भरकर बीएलओ को उपलब्ध करायें।

फरह ब्लॉक के बूथ संख्या 426 पर बी. एल.ओ. विनीता ने बताया कि पहले यहां 698 मतदाता पंजीकृत थे। लेकिन अब प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 13 मृतक 78 शिफ्टेड 13 दोहरे 34 अनुपस्थित मतदाताओं का आंकड़ा प्राप्त हुआ है।

बूथ संख्या 427 पर बी. एल. ओ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे यहां 1357 मतदाता थे लेकिन अब यहां 63 मृतक 63 शिफ्टेड, 07 दोहरे,19 अनुपस्थित का आंकड़ा दर्ज हुआ है।

बूथ संख्या 428 एवं 429 पर क्रमशः 898 व 793 मतदाता पंजीकृत थे। लेकिन अब बूथ 428 पर 142 वोट काटे गए हैं, वहीं 429 पर 62 वोट काटे गए हैं। इन बूथों पर ग्राम प्रधान राकेश सिंह एवं सचिव जोगिंदर सिंह उपस्थित रहे।

बूथ संख्या 422 पर बी.एल.ओ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि पूर्व में हमारे यहां 891 मतदाता पंजीकृत थे, लेकिन अब प्राप्त आंकड़ों से 10 मृतक,45 शिफ्टेड, 01दोहरे, 11 अनुपस्थित कुल 67 मत काटे गए हैं। खबर लिखे जाने तक यहां 95 प्रतिशत मैपिंग का कार्य हो चुका था। यहां जनप्रतिनिधि विक्रम सिंह का पूर्ण सहयोग रहा। कैंप के दौरान बाबू पू.प्रधान जी, प्रधानाध्यापक सीमा, प्रियंका,मोनिका रावत, गिरजेश, अनुकंपा,जयप्रकाश, योगेश आदि सभी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!