बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उठाया ऐतिहासिक कदम
369 शिक्षकों को मिला नव वर्ष का तोहफा

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उठाया ऐतिहासिक कदम
369 शिक्षकों को मिला नव वर्ष का तोहफा
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा विभाग के 77 विद्यालयों के 369 शिक्षक 9 वर्ष से नगर क्षेत्र की सीमा में आकर काफी सुविधाओं का एक सुनहरा सपना देख रहे थे। शिक्षकों की यह वर्षों पुरानी मांग थी। लेकिन कोई भी बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा नहीं कर सका।
शिक्षकों की इस इंतजार की घड़ी को बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति ने मंगलवार को पूरा करके एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब 77 विद्यालयों के 369 शिक्षकों को नगर क्षेत्र की सीमा का लाभ मिल सकेगा।
इस फैसले का शिक्षकों ने स्वागत करते हुए बीएसए श्रीमती रतन कीर्ति का आभार व्यक्त किया। साथ ही बीएसए द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी मथुरा को निर्देशित किया है कि उक्त 369 शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्त कार्य व वेतन नगर क्षेत्र की सीमा से आहरण करना सुनिश्चित करें।



